शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षक समायोजन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शासनादेशों के अनुरूप कराए जाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार और महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग में प्रस्तावित समायोजन प्रक्रिया शासनादेशों तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कराई जाए। यह भी पढ़ें- 58 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को समायोजन प्रक्रिया से रखा जाए मुक्त यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षक संघ ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...