भभुआ, अप्रैल 8 -- हाईकोर्ट के आदेश और विधि विभाग की सलाह पर आगे बढ़ेगी कार्रवाई समूह 'च' पद पर समायोजन को लेकर संबंधित अभ्यर्थियों में बढ़ी उम्मीद (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग ने कुछ अनुदेशकों वह कार्यरत कर्मियों के समूह 'च' पद पर समायोजन से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय पत्र के अनुसार, इस विषय में पारित न्यायालय के आदेश के आलोक में विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही, विधि महाधिवक्ता बिहार से प्राप्त परामर्श के आधार पर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में लंबे समय से स्पष्ट दिशा-निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब न्यायालय के आदेश और विधिक राय मिलने के बाद यह उम्मीद बढ़ी है कि समायोज...