मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 6 से 9 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होनेवाली 42वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में मुजफ्फरपुर के दो तैराकों समायरा रमण और संस्कार रंजन का चयन हुआ है। दोनों तैराक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके चयन पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज तथा स्विम्फीट के निदेशक आभास कुमार ने खुशी जताई। सभी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...