प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। हरिहर गंगा आरती समिति के रामघाट और जय त्रिवेणी-जय प्रयाग सेवा समिति के जगदीश रैंप स्थित मंच पर दस दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव के समापन से पहले सोमवार को भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती की गई। दोनों मंचों पर विधिविधान से हुई आरती में जनमानस की खूब भीड़ दिखाई दी। आरती के दौरान जनमानस की ओर से लगातार हर-हर गंगे, जय मां गंगे का जयकारा लगाया जाता रहा।जगदीश रैंप स्थित मंच की सांस्कृतिक संध्या में सुराज सिंह व अंशिका सोनी ने गंगा मैया को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की। आरती के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी व पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव रहे। यह भी पढ़ें- गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गंगा दशहरा समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे से भंडारे...