बेगुसराय, अप्रैल 22 -- मंझौल, एक संवाददाता। स्थानीय आरसीएस कॉलेज मंझौल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह बुधवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने की। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को जीवन का मूल मंत्र देते हुए कहा कि सच्ची सेवा वही है जो दूसरों के प्रति सहानुभूति से पैदा हो। एनएसएस की भावना सभी धर्मों और संप्रदायों से ऊपर मानवता की सेवा है। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका साहिबा कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविका सानिका ने सात दिवसीय विशेष शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार पासवान ने भी विचार रखे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक सत्र में स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा बिखेरी। प्रीति कुमारी ने माई तेरी चुनरिया लहरा...