रुडकी, जनवरी 25 -- श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा छात्रााओं के बीच बौद्धिक सत्र और प्रतियोगिताएं भी हुई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान ने बताया कि समापन कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र और प्रायोगिक सत्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकृषण का केंद्र रही। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भारती शर्मा ने ऊर्जा से चेतना तक युवा वर्ग के दायित्व और चुनौतियां विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने युवाओं को कैसा भारत सौंपना चाहते हैं, जैसे मूल प्रश्न को केंद्र में रखते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद, विज्ञान, उपनिषद, जिज्ञासा से शोध तक की यात्रा और म...