उरई, फरवरी 25 -- जालौन। संवाददाता कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के समापन पर शिविर की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार पचौरी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य दूसरों की मदद से है। हमें समाज में रह रहे सभी वर्ग के लोगों की आवश्यकता को देखकर हमें उनकी मदद करनी चाहिए। जो सीखा है उसे समाज के लिए उपयोग करें। तभी इसका उद्देश्य सफल होगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण दीक्षित और डॉ. जितेंद्र परिहार ने भी सप्ताह भर में जो जानकारी हासिल की उसे स्वयं सेवकों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस मौके पर सभासद रविशंकर, मनोज पांडेय, राजेश द्विवेदी, नफीस सिद्दीकी, रीतेश द्विवेदी, मिली द्विवेदी, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.