औरैया, मार्च 26 -- बेला, संवाददाता। कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और भक्ति का माहौल बना रहा। कथावाचक गोविंद शास्त्री ने अंतिम दिन कथा का सार प्रस्तुत करते हुए भगवान की लीलाओं का वर्णन किया और धर्म, सत्य व सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा समापन पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और भजन-कीर्तन होते रहे। यजमान भूपेंद्र सिंह व स्नेहलता ने विधिवत पूजन कर कथा का समापन कराया। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को हवन व भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.