लखनऊ, फरवरी 27 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 28 रेल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में उनके समापक भुगतान का प्रपत्र प्रदान किया गया। बताया गया कि संबंधित देयकों का भुगतान उनके नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से सीधे प्रेषित किया जाएगा। धनराशि स्वतः उनके खातों में जमा हो जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश चंद्र बैरवा ने किया। एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र दिया। इस अवसर पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.