समान सर्किल रेट और बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिलाने की मांग
अमरोहा, अगस्त 21 -- भारतीय किसान यूनियन (असली) की किसान महापंचायत का आयोजन गुरुवार को गांव कौराला में किया गया। यहां गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली किसानों की जमीन के सर्किल रेट में कथित असमानता का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने सभी प्रभावित भूमि का समान सर्किल रेट तय करने व बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग की। महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों के सर्किल रेट में अंतर से किसानों में नाराजगी है। जमीनों के मूल्य निर्धारण में किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में संगठन पीछे नहीं हटेगा। किसानों को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.