मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि महाविद्यालय मुंगेर में गुरुवार को व्याख्यान माला के तहत समान नागरिक संहिता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पटना विधि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र कुमार वर्मा थे। उन्होंने समान नागरिक संहिता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समान नागरिक संहिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे सभी धर्मों के ग्रंथों का अध्ययन करें, ताकि नैतिक मूल्यों की व्यापक समझ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि सुनी-सुनाई बातों के बजाय तथ्यों का अध्ययन ही समाज में वास्तविक समानता की नींव रखता है। प्राचार्य ने कहा कि जबतक ज्ञान के प्रकाश से नैतिक मूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.