समान काम समान वेतन के लिए सड़क पर उतरे आउटसोर्स कर्मचारी
देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। समान काम के लिए समान वेतन, उपनल की तर्ज पर नियमितीकरण और आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने दून में परेड ग्राउंड के बाहर फुटपाथ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शनधरने का आयोजन मंगलवार सुबह कर्मचारी परेड ग्राउंड के बाहर फुटपाथ पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई सालों से सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम वेतन दिया जा रहा है। सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.