देहरादून, अगस्त 5 -- रवि बीएस नेगी, देहरादून उत्तराखंड जल संस्थान में उपनल कर्मचारियों को समान काम के समान वेतन के लिए परीक्षा भी देनी होगी। जल संस्थान ने कर्मचारियों को समान वेतन का आदेश तो आज मंगलवार को जारी कर दिया है, लेकिन साथ में परीक्षा की शर्त भी जोड़ दी है। इसके अनुसार ठीक एक महीने बाद कर्मचारी को अपने पद की योग्यता की परीक्षा भी देनी होगी। जल संस्थान के सीजीएम डीके सिंह ने मंगलवार को इस बाबत आदेश किए। प्रबंधन से समान वेतन का आदेश जारी होने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे थे। जैसे ही उन्होंने शर्त का पैरा पढ़ा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आदेश में लिखा गया है कि जिस पद के सापेक्ष कर्मचारियों की तैनाती हुई है, उन्हें एक महीने में उस पद के अनुरूप अर्हता की विभागीय परीक्षा देनी होगी। यह भी पढ़ें- मॉनसून के ब...