देवघर, सितम्बर 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के लिए 1 सितंबर ऐतिहासिक महत्व रखता है। 1 सितंबर 1987 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की समान काम के लिए समान वेतन की मांग से जुड़े मामले पर विचार के लिए एनआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। इसी ऐतिहासिक घटनाक्रम की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को ग्रामीण बैंक समानता दिवस के रूप में याद किया जाता है। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने समानता दिवस पर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों एवं पेंशनभोगी साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन कर्मचारियों के संघर्ष और एकजुटता को याद करने का अवसर है, जिन्होंने समान वेतन एवं सम्मानजनक सेवा शर्तों के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- सितंबर में 4 दिन बैंक हड़ताल! अगर...