महोबा, अप्रैल 23 -- महोबा, संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा ने सपा, कांग्रेस पर हमला बोला है। जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि सपा, कांग्रेस और टीएमसी ने विधेयक पारित करने में आपत्ति लगाकर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। कहा कि महिलाओं केअधिकारों का हनन करने वालों को मातृ शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। गुरुवार को नगर पालिका में आयोजिक कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में 5 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने का असर दिखेगा। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च कहा कि भाजपा ने आधी आबादी को पूरा हक देने का काम किया। मगर वि...