अररिया, दिसम्बर 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज विधायक देवयंती यादव शपथ ग्रहण के बाद पहली बार नरपतगंज पहुंचने पर रविवार को अररिया-सुपौल सीमा राजगंज के समीप बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को फूल माला पहनाकर बुके देकर भव्य स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। सबसे पहले विधायक पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए नरपतगंज दुर्गा मंदिर एवं कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर मंदिर में पूजा किया। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने बहुमत देकर पूरे बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का कार्य किया है तथा नरपतगंज में उन्हें भारी मतों से चुनकर विधानसभा भेजा है। वह पूरे नरपतगंज क्षेत्र में समानता के साथ विकास करेंगे जो भी विकास के अधूरे कार्य छूट गए हैं प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.