बेगुसराय, मार्च 30 -- साहेबपुरकमाल। निज संवाददाता। प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत स्थित मैदान में आयोजित सीपीआई के जिला सम्मेलन के तीसरे दिन पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर लंबी मंत्रणा की। इसमें जिले के सभी अंचल के अंचल परिषद के कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। सबसे पहले सम्मेलन को सफल बनाने व नवीकरण में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव गिरीश शर्मा ने कहा कि भाकपा की स्थापना 1925 में उस वक्त हुई जब देश गुलाम था। देश की आजादी में भाकपा की अहम भूमिका रही। मोदी और भाजपा हमारी विचारधारा को इसलिए खतरनाक कहते हैं, क्योंकि हम साम्यवादी विचारधारा वाले देश के क्षेत्रों में समानता की बात करते हैं। इस देश के मेहनतकश मज...