गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में रविवार को सीबीपी (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) के तहत जेंडर सेंसिटिविटी इन स्कूल विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल और शांति निवास के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक संजय सोनी, अध्यक्ष शोभा सोनी, प्राचार्य रीना कुमारी, रिसोर्स पर्सन चिंशु सिंह व राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजय ने कहा कि जेंडर समानता किसी एक वर्ग को आगे बढ़ाने की बात नहीं, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देने की सोच है। विद्यालय में शिक्षक जिस प्रकार का व्यवहार करते हैं, बच्चे उसी को सीखते और अपने जीवन में उतारते हैं। इसलिए हमारी जिम...