समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का लिया संकल्प
रिषिकेष, सितम्बर 4 -- भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वितरण कार्यक्रम किया। सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास के समता, समानता, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गुरूवार देर शाम त्रिवेणी घाट पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.