बागपत, मार्च 13 -- बागपत। कलक्ट्रेट में मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव में संत महंत कन्हैयानंद महाराज के समाधि स्थल के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी संदर्भ में ग्रामीणों ने डीएम अस्मिता लाल को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि संत कन्हैयानंद महाराज ने जीवनभर समाज की सेवा की थी, इसलिए उनकी स्मृति में गांव में समाधि स्थल व मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया था। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने डीएम से निष्पक्ष जांच कराकर निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.