समाधि पूजन कर दी महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर शनिवार को समाधि स्थल पर विशेष अर्चन-पूजन किया जाएगा। इस दौरान संत-महात्माओं की मौजूदगी में विधिविधान से पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। पुण्यतिथि के अवसर पर समाधि स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है। पूजन के बाद संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। भंडारे के साथ प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। महंत नरेंद्र गिरि का कैलाशवास 21 सितंबर 2021 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष संत समाज और श्रद्धालु समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरि की याद में हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.