समाधि के पास खड़े पेड़ को काट ले गए दबंग
बरेली, मई 24 -- नवाबगंज। खंजनपुर खंजनिया गांव में सौरभ शर्मा की उनकी भूमि में ही दादा की समाधि है। वहां जामुन का पेड़ था। गुरुवार रात गांव के ही व्यक्ति ने यासीन नगर गांव के दूसरे धर्म के लकड़ी ठेकेदार से जामुन के पेड़ और उनके खेत से शीशम के पेड़ को कटवा डाला। उन्होंने जलब ठेकेदार से फोन पर बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद ठेकेदार और दबंग पर केस दर्ज किया है। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गयी है। यह भी पढ़ें- नागलमाफी में पेड़ों का खेल, जांच से पहले ही गायब हुई लकड़ियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.