छपरा, अप्रैल 30 -- समाधान अभियान से मिलेगा त्वरित राहत का रास्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध छपरा, नगर प्रतिनिधि। न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, त्वरित और आमजन के करीब लाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 'समाधान समारोह-2026' की घोषणा की है। यह पहल न केवल लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि सहभागी न्याय और घर-घर तक न्याय पहुंचाने की अवधारणा को साकार करने का भी प्रयास है। यह भी पढ़ें- औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठकों का दौर तेजसमाधान अभियान की जानकारी छपरा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का नाम ' सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यस्थता आधारित न्यायनिर्णयन व विवाद सामंजस्य राष्ट्रीय अभियान (समाध...