बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। समाधान समारोह के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण का मौका दिया गया है। 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत चलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर की तरफ से सूचना जारी की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमों के त्वरित एवं शांतिपूर्ण निस्तारण के लिए 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। समाधान समारोह-2026 अभियान का शुभारंभ 21 अप्रैल से किया जा चुका है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आपसी सुलह-समझौते व संवाद के माध्यम से मुकदमों का स्थायी समाधान कराना है। यह भी पढ़ें- समाधान समारोह के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण का मौका इससे पक्षकारों के समय व धन दोनों की बचत हो सके। यदि किसी व्यक्ति का ...