समाधान समारोह की सफलता के लिए प्राधिकरण सचिव ने की बैठक
अंबेडकर नगर, मई 23 -- अम्बेडकरनगर। एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव नीलम वर्मा ने नियुक्त अधिवक्ता मध्यस्थ के साथ बैठक की। मध्यस्थता केन्द्र नियत होने वाले मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाले समाधान समारोह में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विशेष लोक अदालत में समय एवं खर्च दोनों की बचत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर-05278246847 तथा न्यायालय की वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- अगस्त में लगेगी विशेष लोक अदालत, हेल्पलाइन नंबर जारी यह भी पढ़ें- 'समाधान समारोह-2026' में लंबित वादों का होगा निस्तारण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.