फरीदाबाद, मार्च 12 -- नूंह। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश हिमांशु चौहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में आए लोगों की शिकायतें विस्तार से सुनकर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार और गुरुवार सुबह 10 से 12 बजे तक ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राज्यपाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाएनूंह। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के जन्मदिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सो...