समाधान शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं
फरीदाबाद, जून 8 -- नूंह, सरसमल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, आय संबंधी त्रुटियां, नालों की सफाई, अवैध कब्जे, पेंशन, जल आपूर्ति और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर शिकायतों के समाधान की सुविधा मिल रही है। यह भी पढ़ें- समाधान शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.