खगडि़या, जनवरी 29 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया भुजुंगी प्रसाद यादव ने शिविर की अध्यक्षता की। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए। आयोजित इस शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों के काउंटर लगाए गए थे। पंचायत स्तर पर निपटाए जा सकने वाले आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि प्रखंड या जिला स्तर पर भेजे जाने वाले आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया। बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। और प्राप्त सभी आवेदनों का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.