फरीदाबाद, जून 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जन समस्याओं के त्वरित निपटान का प्रभावी मंच बना है। सोमवार को आयाेजित शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से संबंधित पहुंची। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, बिजली विभाग, पुलिस तथा अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने उठाईं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिससे नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। उन्...