मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में यूजीसी का समाधान पोर्टल बंद है। इससे विद्यार्थी इस पर शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने कहा कि यह पोर्टल यूजीसी से संचालित होता है। सूत्रों का कहना है इस पोर्टल का संचालन स्थानीय स्तर पर बीआरएबीयू से ही होता है। इसका एक पासवर्ड बनाया गया है। एक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन पासवर्ड कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा। इस वजह से समाधान पोर्टल काम नहीं कर रहा है। समाधान पोर्टल पर आने वाली शिकायतें सीधे यूजीसी के पास जाती हैं। समाधान पोर्टल पर पिछले दिनों रिजल्ट से लेकर डिग्री मिलने तक की शिकायत आ चुकी है। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू: पैट में कई सवाल चेक ही नहीं किये गये इसके अलावा कॉलेजों के प्राचार्यों पर भी छात्रों ने इस पोर्टल के जरिये शिकायत की...