गोरखपुर, अप्रैल 17 -- कैम्पियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को संगठन के तहसील अध्यक्ष जयराज सिंह के नेतृत्व में 21 अप्रैल से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की गई है। भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरि व तहसील अध्यक्ष जयराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नरेन्द्र कुमार को सौंपकर कहा कि यदि 20 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 21 अप्रैल से पूर्वाह्न 11 बजे से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि तहसील में ड्रोन सर्वे के दौरान लेखपाल, कानूनगो व अन्य कर्मियों द्वारा मनमानी करते हुए पात्र लोगों की जमीनों में गड़बड़ी की गई है,...