शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। बिजली निगम के तिलहर डिवीजन में तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कैलाश सिंह यादव को उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार और समाधान दिवस से गायब रहने पर निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने की है। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से एसडीओ कार्यालय में सुस्ती बनी हुई थी और उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी की जा रही थी। समाधान दिवस में भी उनकी अनुपस्थिति की शिकायतें सामने आई थीं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने एमडी को पत्र भेजा था। जांच के बाद एमडी ने निलंबन की कार्रवाई की। वहीं अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.