समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। समाधान दिवस से अनुपस्थित रहे अधिकारियों को एडीएम न्यायिक ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। छह जून को गोला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोला, सहायक अभियंता बिजली गोला, नगर शिक्षा अधिकारी गोला अनुपस्थित रहे इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा बीडीओ गोला व बांकेगंज, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां बिजुआ भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। एडीएम न्यायिक ने सात दिन के अन्दर स्पष्टीकरण मांगा है। एडीएम ने कहा कि समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने से शिकायतों का निस्तारण बाधित रहा। एडीएम ने नोटिस में कहा है कि प्रत्युत्तर समय से न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस से अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.