समाधान दिवस में 66 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली/बबुरी, हिटी। जिले के सभी थानों में फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी समेत सभी क्षेत्राधिकारियों ने जनसुनवाई किया। इसमें कुल 66 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।शासन की मंशा के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का समाधान कर त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बबुरी बबुरी थाने में फरियादियों की समस्या सुनी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.