चंदौली, मार्च 28 -- चंदौली, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुसार फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ जनसुनवाई किया। वहीं जनसुनवाई में आए प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसमें कुल 51 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें राजस्व संबंधित 46 और पुलिस से जुड़ी 5 शिकायतें रही। मौके पर पुलिस से संबंधित दो मामलों का निस्तारण भी किया गया। शेष 49 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। *जमीन एवं राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की ओर से मौके पर पहुंचकर जांच कर निस्तारण किया गया। *थाना समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायतों की प्रवि...