समाधान दिवस में 49 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
चंदौली, अगस्त 23 -- चंदौली। शासन की मंशा के अनुसार फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था के लिए सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसमें कुल 49 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। जिसमें राजस्व के 42 और पुलिस से जुड़े 7 मामले रहे। इसमें मौके पर दो राजस्व और दो पुलिस से संबंधित कुल चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारिण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। उच्चाधिकारीगण की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में जमीन एवं राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व की टीमों को संयुक्त रुप से प्रकरण का जांच एवं निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: लेखपालों की हड़ताल से सूना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.