समाधान दिवस में 18 शिकायतों का निस्तारण
सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 18 मामले आए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश की समस्याएं अधिक रही। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सोमवार को आयोजित संभव दिवस पर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक मामला आया जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 2, ओबरा में 4, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 3 शिकायतें दर्ज की गईं। सभी मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.