कन्नौज, अप्रैल 11 -- कोतवाली गुरसहायगंज में आयोजित समाधान दिवस में 12 शिकायतें आई। समाधान दिवस में छह राजस्व व छह पुलिस से सम्बंधित शिकायतें आई। जिसमे पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस में सड़क निर्माण की शिकायत हुई। जिसमें ग्राम प्रधान ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्राम पंचायत जुनेदपुर की ग्राम प्रधान विमला देवी ने थाना समाधान दिवस में सदर उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत के मजरा पटखन पुरवा में लखन के मकान से डामर रोड तक सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। जब निर्माण कार्य अयूब उर्फ कल्लू के मकान के पास पहुंचा, तो उसने सड़क पर अवरोध लगा कर रास्ता बंद कर दिया। और लोगों ने कहा तो उसने रास्ते से निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ...