हरदोई, मार्च 15 -- मल्लावां। कोतवाली में शनिवार को कोतवाल शिवाकांत पांडे की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष चार प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान हल्का प्रभारी और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...