समाधान दिवस में 105 शिकायतें दर्ज, पांच का निस्तारण
बिजनौर, मार्च 24 -- धामपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 100 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में सबसे अधिक 57 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस की 29 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त विकास विभाग की 7, चिकित्सा विभाग की 2 तथा नगर पालिका, लोनिवि, शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग एवं विनियमित क्षेत्र विभाग की एक-एक शिकायत शामिल रही। समाधान दिवस में सीओ अभय पांडे, तहसीलदार धनराज सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.