समाधान दिवस में 10 का मौके पर हुआ निस्तारण
हरदोई, जून 6 -- शाहाबाद, संवाददाता। शनिवार को यहां आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की लंबी लंबी कतारे लगी देखी गई। 146 मामलों में 10 का मौके पर निस्तारण किया जाना बताया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए फरियादियों की समस्याओं को एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा तहसीलदार संध्या यादव ने पूरी बारीकी के साथ देखा सुना और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की तसल्ली दी। इस मौके पर शाहाबाद पिहानी टोडरपुर के खंड विकास अधिकारी नायब तहसीलदार प्रणव पांडेय, संतोष कुशवाहा और एजाज खा सहित अन्य जिम्मेदार जन भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आई 470 शिकायतें, मौके पर दस का समाधान यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुन रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.