पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- माह के चौथे शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर कोतवाली में सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जनशिकायतें सुनी। थाना जहानाबाद में नायब तहसीलदार परितोष द्धिवेदी और सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने जनशिकायतें सुनी। इसके अलावा थाना सुनगढ़ी,गजरौला,पूरनपुर,बीसलपुर,बिलसंडा,दियोरिया,करेली,बरखेड़ा,माधोटांडा,हजारा,सेहरामऊ उत्तरी,घुंघचाई,हजारा आदि थानों में भी जनता की शिकायतों को सुना गया। सर्दी होने के कारण अन्य थाना समाधान दिवसों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या काफी कम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.