बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों पर राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली की शिकायतों की भरमार रही। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ तो शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में बढ़ती गर्मी का असर भी दिखा, जिसके चलते फरियादियों की संख्या कम दिखी।गौर थाने पर 12 मामले आए, सभी राजस्व से सम्बंधित रहे। इनमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस : 95 में से मात्र तीन मामलों का मौके पर निस्तारण नायब तहसीलदार गौर शालिनी पटेल व थाना...