बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से जुड़ी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। राजस्व से जुड़े अधिकतर प्रकरणों में संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया गया। जनसुनवाई करते हुए अफसरों ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुने। साथ ही प्रभावी व त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्ष की मौजूदगी में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। मुंडेरवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल सात प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें सभी राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस दौरान पूर्व से लंबित छह प्रकरणों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों ने किया। शेष मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.