शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- पुवायां। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक अलग ही तस्वीर सामने आई। जहां एक ओर अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश देते रहे, वहीं खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते नजर आए। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। समाधान दिवस में एसडीएम सदानंद सरोज समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे, जो लोगों की शिकायतों का समाधान कराने में जुटे रहे। इसी बीच थाना प्रभारी का ध्यान फरियादियों की समस्याओं के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर चल रहे मैच पर केंद्रित रहा। यह भी पढ़ें- एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनका वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में इंटरनेट प...