समाधान दिवस में भूमि संबंधी विवादों की भरमार
कौशाम्बी, जून 13 -- दोआबा के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े प्रकरणों की भरमार रही। कुल आए 134 प्रकरणों में से सिर्फ नौ मामलों का निस्तारण किया जा सका। बताया कि जिले भर में राजस्व से जुड़े 96 और पुलिस विभाग के 38 मामले आए थे। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह ने स्थानीय कोतवाली में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- आई कुल 11 शिकायतें, निस्तारण शून्य राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.