औरैया, फरवरी 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना दिबियापुर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से आवेदन लेकर समस्याओं का संज्ञान लिया। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने संबंधित हल्का इंचार्ज व लेखपाल को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर निर्धारित समय में निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान ऐसा हो जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हों और विवाद स्थायी रूप से समाप्त हो सके। इसके उपरांत अधिकारियों ने थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पीछे स्थित तालाब का पानी बरसात में थाना परिसर में भर जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.