समाधान दिवस में भाइयों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची
एटा, मई 16 -- थाना अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी नरेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार तहसील समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा साझा गोदाम पर अवैध कब्जा कर लिया गया है तथा वहां गलत तरीके से विद्यालय संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गोदाम में तीनों भाइयों का बराबर हिस्सा है, लेकिन बड़े भाई उन्हें उनके हिस्से से वंचित किया जा रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से गोदाम खाली कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। इसी दौरान समाधान दिवस में मौजूद तीनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तहसील परिसर में ही धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.