समाधान दिवस में फरियादी को मिला न्याय
कौशाम्बी, जून 27 -- पश्चिम शरीरा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक भूमि विवाद का निस्तारण राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पैमाइश कराकर किया। फरियादी को न्याय मिलने पर उसने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। पश्चिम शरीरा निवासी छविनाथ सिंह पुत्र कुबेरनाथ ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि एक भूमि में उनका नाम सह-खातेदार संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर उनका मकान भी बना हुआ है तथा चारों ओर आबादी बसी हुई है। आरोप लगाया था कि विपक्षी शंकर व शम्भू पुत्रगण मेवालाल का इस भूमि में कहीं भी नाम दर्ज नहीं है, फिर भी उन्होंने नींव भरकर कब्जा कर लिया है तथा एक पान की गुमटी भी रख दी है। यह भी पढ़ें- जमीन सबंधी आधा दर्जन से दर्ज अधिक मामले शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक पश्चिमशरीरा द्वारा मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.