हापुड़, मार्च 23 -- नगर पालिका स्थित सभागर कक्ष में एसडीएम सदर ईला प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन बारिश के कारण समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। कुल 12 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे, इसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम ईला प्रकाश ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। अगर किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं होता है तो उसका आने वाले समाधान दिवस से पहले समस्या का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अगर समस्या का समाधान करने में किसी तरह की दिक्कत आती है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क कर समाधान करें।वहीं इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, सड़क पर अतिक्रमण, सरकारी चकरौड़ पर कब्जा आदि की शिकायतों का बोलबाला रहा। ऐसे में कुल 12 शिकायतों...